Posts

Showing posts from December, 2024

"छात्र राजद पूर्णिया विश्वविद्यालय इकाई द्वारा बीपीएससी छात्रों के समर्थन में सफल धरना"

Image
RKK कॉलेज पूर्णिया के अध्यक्ष मो. साकिब रजा के नेतृत्व में छात्र राजद ने बीपीएससी छात्रों के समर्थन में एक दिवसीय धरना का आयोजन कर बिहार सरकार और बीपीएससी आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन दर्ज किया। इस विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय जनता दल मैन विंग और युवा राष्ट्रीय जनता दल का पूरा समर्थन छात्र राजद पूर्णिया विश्वविद्यालय इकाई और आंदोलनरत छात्रों को मिला, जिससे यह कार्यक्रम बेहद सफल रहा। मो. साकिब रजा ने कहा, " राष्ट्रीय जनता दल हमेशा छात्रों के साथ खड़ा है और उनके हक की लड़ाई में कदम से कदम मिलाकर चलने को तत्पर है। हम छात्रों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।" इस कार्यक्रम ने छात्र राजनीति, बीपीएससी आंदोलन, और राष्ट्रीय जनता दल के छात्र संगठन को और मजबूती प्रदान की है। यह दिखाता है कि छात्र राजद हर मुश्किल घड़ी में छात्रों के साथ खड़ा है।